अमरकोट,की ऐतिहासिक,धरोहरों,से संवाद,करने पहुंचे,कलेक्टर,आगर मालवा,

0

अमरकोट,की ऐतिहासिक,धरोहरों,से संवाद,करने पहुंचे,कलेक्टर,आगर मालवा,

आगर-मालवा,5 मई।आगर जिले के समस्त अधिकारी 4 मई 2023 सुसनेर के अमरकोट ग्राम में पहुंचे। जिला कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर की उपस्थिति में समस्त जिला अधिकारियों ने अमरकोट ग्राम का भ्रमण किया तथा प्राचीन धरोहरों से संवाद किया। आगर से 49 Km की दूरी पर स्थित हजारों साल पुरानी इस ऐतिहासिक धरोहर का हर पत्थर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति एवं वास्तुकला के इतिहास की गवाही दे रहा है। ऐतिहासिक किले के भ्रमण ने विरासत कालीन शौर्य एवं सुरक्षा की तस्वीर को कल्पनाओं में जागृत कर दिया। इस किले को राजा विक्रमादित्य के 22वें वंशज अमरसिंह और सुमेरसिंह ने बनवाया था। अमरसिंह के नाम पर ही गांव का नाम अमरकोट पडा। यहां अभी भी कुछ अतिप्राचीन मंदिर स्थापित है।

अमरकोट के भ्रमण पर पहुंचे जिले के समस्त अधिकारियों ने किले के परकोटे, किले की दीवार, किले में स्थित मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान सभी ने धरोहर को समक्ष में रखकर इतिहास को अपने कल्पना पटल में उकेरने का प्रयास किया। आपसी चर्चा में, किस स्थान पर क्या हो सकता है, यह सब संवाद करते रहे। क्षेत्र में उपलब्ध इस ऐतिहासिक धरोहर के भ्रमण को लेकर सभी उत्साहित थे। पुरातत्व की इस धरोहर के हवाले से देश के गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू होने की यह यात्रा सभी के लिए सुखद एवं रोमांचक रही।

CMMadhyaPradesh

JansamparkMP

TrustsReligious

minculturemp

CommissionerUJN

Leave A Reply

Your email address will not be published.