आबादी, सर्वेक्षण, का कार्य, पारदार्शिता, से करें,गांव, के लोगों को, पूरी जानकारी, दें कलेक्टर श्री शर्मा
क्रियान्वयन व निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
हिंदी सत्ता।

आगर-मालवा, 28 सितम्बर/कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में आबादी सर्वे के कार्य का क्रियान्वयन एवं सतत् निगरानी हेतु गठित जिला एवं तहसील स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में भू-अधीक्षक भू-अभिलेख राजस्व सरवटे ने पावर प्वाईंट के माध्यम से आबादी सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा,एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, एसडीएम सुसनेर सोहन कनाश सहित समस्त तहसीलदार, सीईओ जनपद, नाजिर आदि उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि आबादी सर्वेक्षण का कार्य पारदार्शिता के साथ करें, गांव के लोगों को पूरी जानकारी दी जाए। इसके लिए पहले से आबादी सर्वेक्षण संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख रिकार्ड शुद्धीकरण पखवाडा 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2021 तक मनाया जायेगा, इस दौरान आबादी सर्वेक्षण की कार्यवाही पूरी की जाएगी। इस कार्य में तैनात कर्मचारी शासकीय भवन जैसे स्कूल, आगनबाडी भवन, अस्पताल इत्यादि के चिन्हांकन के समय खाली जगह, खेल ग्राउंड इत्यादि को भी चूने की लाईन से चिन्हित करे। शासकीय भवन का चिन्हाकन करते समय संस्था प्रमुख, सरपंच सचिव इत्यादि की उपस्थिति अनिवार्य है, उनकी मौजूदगी में कार्य किया जाए। रास्ते, सड़क, सार्वजनिक संपत्ति को भी चिन्हित की जाये। सभी पात्र व्यक्तियों को उनकी संपत्ति का अधिकार मिल जाये, कोई भी पात्र सर्वेक्षण में न छुटे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में बताया कि आबादी सर्वेक्षण में ेंतं एप्प के माध्यम से संपत्ति की जानकारी दर्ज की जाएगी।
विदित हो कि भारत सरकार द्वारा आबादी सर्वेक्षण हेतु चतुर्थ चरण में आगर जिले का चयन किया गया है। यह सर्वे कार्य मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सनू 1959) की धारा 64 के अन्तर्गत किया जाएगा।
संलग्न :- फोटो क्रमांक – 05, 06
क्रमांक. 290ध्सितम्ब-र ध्2021