किसानों, को सिंचाई, के लिए, बिजली, की कमी नहीं आने देंगे, :मुख्यमंत्री, श्री चौहान, 77 लाख किसानों के खातों में 1540 करोड़ रूपये की किसान सम्मान निधि, राशि अंतरित,
आगर-मालवा, अक्टूबर/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की हरियाली और खुशहाली के लिए जो दिन-रात काम करता है, ऐसे किसानों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूँ। भगवान के बाद मेरे लिए श्रद्धा के केन्द्र हैं किसान। किसानों के श्रम से आज अन्न के भंडार भरे पड़े हैं। किसान अन्नदाता भी हैं और प्रदेश के भाग्य विधाता भी। देश आपका ऋणी है। मैं किसानों की जिंदगी में सुख, शांति, सुकून और समृद्धि लाने और आपकी जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बना हूँ। किसानों के लिए सरकार के खजाने में पैसों की कभी कमी नहीं होगी। उक्त उद्गार मुख्यमंत्रीजी ने शनिवार को मिन्टो हॉल भोपाल में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के तहत् किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के किसानों को सम्बोधित करते हुए किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में प्रदेश के 44 जिलों के 77 लाख किसानों के खातों में 1540 करोड़ रूपये की किसान सम्मान निधि की राशि वन क्लिक से अंतरित की।
जिला स्तर पर कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एनआईसी कक्ष में किया गया। जिले के कृषकगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री अशफाक अली, उप संचालक कृषि सहित अन्य अधिकारी एवं जिले के कृषकगण उपस्थित रहे।