जनसुनवाई,में दो दर्जन,से अधिक आवेदन आएं दूरस्थ, क्षेत्रों, से आए आवेदकों, ने कलेक्टर, को बताई अपनी समस्याएं,

0

जनसुनवाई,में दो दर्जन,से अधिक आवेदन आएं दूरस्थ, क्षेत्रों, से आए आवेदकों, ने कलेक्टर, को बताई अपनी समस्याएं,

आगर-मालवा, 30 नवम्बर/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा द्वारा दो दर्जन से अधिक आवेदनों पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आएं आवेदकों ने अपनी समस्या से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित जिला अधिकारियों को उनसे संबंधित आवेदन देकर त्वरित कार्यवाही करते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयूक्त कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा, एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी, पीएसडूडा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक कालूराम निवासी धनोरा ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि उसका पुत्र 26 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर उपचार में 1 लाख रुपए की राशि का खर्च उधार लेकर किया गया है। परिवार अत्यंत गरीब होकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा है। शासन की योजना में आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाए, ताकि उधारी लेकर खर्च की गई राशि की चुकता की जा सकें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवेदन निराकरण करने के निर्देश दिए।

आवेदक कमल विश्वकर्मा निवासी गुराडिया खाती ने आवेदन देकर बताया कि गांव के ही अनावेदक भूमि स्वामी बद्रीलाल पिता रायसिंह से भूमि सर्वे नम्बर 362 रकबा 0. 81 को 6 लाख रुपए में क्रय की गई थी। जिसकी उप रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री संपादित करने के बाद अनावेदक क्रय की गई भूमि का नामांतरण न करवाया जाकर नामांतरण में आपत्ति ली जा रही है। क्रय की गई भूमि का नामांतरण करवाया जाए।
जनसुनवाई में सोयत खुर्द निवासी आवेदक कंवरलाल ने आवेदन देकर बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बगैर मीटर लगाए मनमाना बिल वसूल किया जा रहा है। जिसका भुगतान करने में परेशानी हो रही है। विधिवत् विद्युत कनेक्शन देकर रीडिंग अनुसार विद्युत बिल प्रदाय करवाया जाए। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.