जनसुनवाई,में स्व-रोजगार,योजना,का लाभ दिलाने,बनेसिंह ने दिया, आवेदन,

0

जनसुनवाई में जिले के 57 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर, समस्याओं से अवगत करवाया।

जनसुनवाई,में स्व-रोजगार,योजना,का लाभ दिलाने,बनेसिंह ने दिया, आवेदन,

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 57 आवेदन प्राप्त

स्व-रोजगार योजना से जुड़कर, बैक ऋण प्राप्त कर तरापे खरीदना है।

जनसुनवाई, में स्व-रोजगार,योजना,का लाभ दिलाने, बनेसिंह ने दिया, आवेदन,

// समाचार //
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 57 आवेदन प्राप्त

आगर-मालवा, 12 अक्टूबर/ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में अरनीखेड़ा निवासी बनेसिंह बंजारा ने स्व-रोजगार योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन देकर बताया कि वह मकान व पुलिया निर्माण का कार्य करता है। किन्तु स्वयं के पास सेंटिंग की सामग्री नहीं होने से ऊंची दर पर किराये से लेकर कार्य करना पड़ता है। स्वयं की सेंटिंग सामग्री क्रय करने हेतु राशि की आवश्यकता है। इसके लिए शासन की स्व-रोजगार योजना से जुड़कर, बैक ऋण प्राप्त कर तरापे खरीदना है। शासन की स्व-रोजगार योजना का लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के अधिकारी को आवेदक को स्व-रोजगार योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया ।
जनसुनवाई में जिले के 57 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर, समस्याओं से अवगत करवाया। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी को जनसुनवाई के आवेदनों को सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर केएल यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें, जिन्होंने अपने विभाग से संबंधित आवेदन आवेदकों से लेकर मौके पर निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण किया तथा शेष आवेदनों की समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण हेतु आश्वस्त किया ।
आवेदक रमेश पिता देवाजी निवासी पिपल्याजुन्नार ने आवेदन देकर बताया कि उसकी गांव स्थित कृषि भूमि का सीमांकन करवाने हेतु 3 बार आवेदन देने के बाद भी सीमांकन नहीं किया गया। आवेदक ने बताया कि हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने एक बार सीमांकन के कृषि भूमि का रूख किया था, लेकिन मौके पर आकर बिना सीमांकन के लौट गए। भूमि का सीमांकन करवाया जाए। कलेक्टर ने तहसीलदार आगर को आवेदक की भूमि का सीमांकन संबंधी आवेदन निराकृत कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
क्रमांक/118/अक्टूबर/2021

Leave A Reply

Your email address will not be published.