जिला,मुख्यालय,राजगढ़,मुस्कान अभियान,के तहत,अपह्रत, नाबालिक बालक को 06 घंटे,के भीतर दस्तयाब,करने में कुरावर,पुलिस टीम,को मिली सफलता,
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में नाबालिक बालक एवं बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा। अभियान के तहतएस.डी.ओ.पी. नरसिंहगढ़ श्री उपेन्द्र भाटी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक मेहताब सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं मुखविर सक्रिय किए गए। दिनांक 03/11/23 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया की उसका 14 वर्ष का नाबालिक अपह्रत पोता बिना बताए कही चला गया है जिसको उसके परिजन ने आसपास तलाश किया। तलाश करने पर नहीं मिलने पर थाना हाजा पर रिपोर्ट किया, रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 526/23 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना अपह्रत बालक उम्र 11 वर्ष की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई। टीम के अथक प्रयास से अपह्रत नाबालिक बालक को 03/11/23 को पुलिस अभिरक्षा में लाकर थाना पर दस्तयाब किया गया । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी मेहताब सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कुरावर, सउनि पी एल उइके, आर 1031 संदीप, आर 119 राहुल कारपेंटर, आर 353 माधव, आर 227 धर्मेंद्र जयसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।