नलखेड़ा, विकास खण्ड, में पोषण, वाटिकाओं, का शुभारम्भ,महिला एवं बाल विकास योजनाओं,

0

नलखेड़ा, विकास खण्ड, में पोषण, वाटिकाओं, का शुभारम्भ,महिला एवं बाल विकास योजनाओं,

नलखेड़ा विकास खण्ड में पोषण वाटिकाओं का शुभारम्भो जनकल्याण और स्वराज के 20 वर्ष अंतर्गत पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण- जनकल्याण और स्वराज के 20 वर्ष अंतर्गत 21 सितंबर 2021 को महिला एवं बाल विकास योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पंधाना जिला खंडवा से लाभान्वित किया गया। कलेक्टर अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में विकास खंड नलखेड़ा के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 17 पोषण वाटिका का लोकार्पण, 373 गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रथम किस्त का भुगतान, खातों में राशि अंतरण द्वारा 100 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को छठी प्रवेश पर 2000 रूपए राशि का भुगतान खातों में एवं 43 कुपोषित बच्चों को सुपोषण अधिकार सूचना पत्र प्रदाय किए गए । नलखेड़ा वार्ड 7 पर परियोजना अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक ज्योतिका ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मयूरी जैन व अन्य द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ग्राम सुई गांव में पर्यवेक्षक स्वेता गुलबांके, बड़ा गांव में पर्यवेक्षक सरिता परमार एवं अन्य केंद्रों पर स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.