आखरी,विदाई,आगर-मालवा,जिले के कानड़,निवासी,लांस नायक,के अंतिम दर्शन,करने उमड़े लोग,

0

आखरी,विदाई,आगर-मालवा,जिले के कानड़,निवासी,लांस नायक,के अंतिम दर्शन,करने

आगर-मालवा/कानड़. मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के कानड़ निवासी लांस नायक शहीद अरूण शर्मा को अंतिम विदाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा। कुपवाड़ा में एक सैनिक ऑपरेशन के दौरान लांस नायक अरूण शर्मा को गोली लगी थी। रविवार की रात को उनकी पार्थिव देह इंदौर से आगर होते हुए सुबह करीब 4 उनके गांव कानड़ पहुंची। सोमवार सुबह करीब 9 बजे अंतिम यात्रा की शुरुआत से पहले बड़ी संख्या में लोग और प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि गांव पहुंच गए। शहीद को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
IMAGE CREDIT: hindi satta
कलेक्टर-एसपी सहित सैनिक प्लाटून हुआ शामिल
कानड़ की कृषि उपज मंडी में लांस नायक अरूण शर्मा की पार्थिव देह रखी गई। कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के साथ सैनिक प्लाटून, हजारों लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी गई। सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी, कांग्रेस नेता दुर्गाप्रसाद पालीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। हिन्दू-मुस्लिम समाजजनों ने अंतिम यात्रा के मार्ग पर मंच लगाकर पार्थिव देह पर फूल बरसाए।
IMAGE CREDIT: hindi satta
हर ओर गूंजा शहीद अरूण शर्मा अमर रहे
गांव में शहीद अरूण शर्मा की शहादत को नमन करने हजारों लोगों का समूह एकत्रित हुआ। हर ओर भारत माता की जय, अरूण शर्मा अमर रहे गूंजता रहा। कुछ आंखें नम थी तो कुछ ने जोश के साथ भारतीय सेना की वीरता की गाथा को रूंधे गले से बयां किया। अंतिम यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुटी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे सैनिक सम्मान के साथ कानड़ के वीर लांस नायक शहीद अरूण शर्मा को अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि पिता और छोटे भाई ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.