उपलब्धि,कोविड,19 वैक्सीन, का द्वितीय, डोज, लगाने, में जिला प्रदेश, में प्रथम पायदान, पर
उपलब्धि
कोविड-19 वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाने में जिला प्रदेश में प्रथम पायदान पर
आगर मालवा 07 दिसम्बर/कोविड-19 टीकाकरण अभियान अंतर्गत आगर-मालवा जिला 06 दिसम्बर को सेकंड डोज लगाने में प्रदेश में प्रथम पायदान पर रहा है। विदित हो कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में सेकंड डोज लगाने हेतु निरन्तर अभियान संचालित किया जाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले के नागरिक अपार उत्साह के साथ वैक्सीनेशन अभियान में अपनी सहभागिता करते हुए उत्साहपूर्वक टीकाकरण करवा रहे है। टीकाकरण टीम द्वारा गांव एवं शहरी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसी के साथ मोबाईल टीम द्वारा भी रोको-टोको अभियान में चौराहों पर रोक-टोक कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।