कलमोई, के शुभम शर्मा,को भोपाल में मिला,राज्य स्तरीय पुरुस्कार,

0

कलमोई, के शुभम शर्मा,को भोपाल में मिला,राज्य स्तरीय

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरुस्कार वर्ष 2018 -19 हेतु आगर जिला निवासी शुभम शर्मा पिता हरिनारायण शर्मा ग्राम कलमोई को एडवांस महाविद्यालय उज्जैन के स्वयंसेवक के रूप में भोपाल में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया । शुभम शर्मा ने गत वर्षो में रक्तदान , वृक्षा रोपण , एड्स जागरूकता , स्वच्छता अभियान , मतदाता जागरूकता , डिजिटल इंडिया अभियान जैसे अनेक सामाजिक कार्यों को करते आ रहे हैं एवं कोरोना काल में घर घर जाकर मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया इन्ही कार्यों को देखते हुए 24 जनवरी को ज्ञान विज्ञान भवन में शुभम शर्मा को सम्मानित किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.