गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, 10 मार्च को 10 बजे 10 मिनट के लिए भारत बंद का ऐलान

0

गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, 10 मार्च को 10 बजे 10 मिनट के लिए भारत बंद का ऐलान


गोरखपुर: ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा “गौमाता को राष्ट्र माता” का दर्जा दिए जाने के आह्वान और अभियान के क्रम में गोरखपुर में गुरुवार को उनके शिष्यों और वाणिज्य कर अधिवक्ता संगठन ने मिलकर एक संकल्प सभा का आयोजन किया.. इस दौरान गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने का लोगों ने संकल्प लिया.

10 मिनट के लिए प्रतीकात्मक रूप से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए भारत बंद के शंकराचार्य के आह्वान को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौजूदा समय में देश-प्रदेश की बहुत ही मजबूत सरकार से हम गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की अपील पुरजोर तरीके से क्यों नहीं कर सकते. गाय सिर्फ हमारी और भारत की नहीं, पूरे विश्व की माता है यह शास्त्र में वर्णित है.

देश में गो हत्या मांस का निर्यात रुकना चाहिए. इसके साथ ही बूचड़खाने बंद होने चाहिए. उन्होनें कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी कहते है कि सनातन धर्म में गो हत्या महापाप है. . इसलिये सत्ता में आकर गोहत्या कराने वाले राजनीतिक दलों को मत देकर उन्हें सत्ता में लाने वाले मतदाताओं को भी गोहत्या का पाप लग रहा है. हिन्दुओं को इससे बचने और अपने मताधिकार का सही प्रयोग करने की आवश्यकता है. अब जब देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और रामजी के आने की बात कही जा रही है. तब भी अमृत (दूध) देने वाली गोमाता की हत्या होती रहे तो यह सरासर अन्याय है. . जिस प्रकार देश में राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रीय पक्षी आदि को संविधान में सम्मान प्राप्त है, वैसे ही गौमाता को भी राष्ट्र माता का सम्मान प्राप्त हो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.