छात्राओं,ने रांगोली,बनाकर,मतदान,का संदेश,दिया,

0

छात्राओं,ने रांगोली,बनाकर,मतदान,का संदेश,दिया,

छात्राओं ने रांगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया
आगर-मालवा,09 नवम्बर/शासकीय हाई स्कूल बापचा बड़ौद में छात्राओं ने रांगोली के माध्यम से मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया है। इसके लिए विद्यालय की ओजस यूथ क्लब प्रभारी तृप्ति श्रृंगी के मार्गदर्शन में बहिनों ने सुंदर रांगोलियां विद्यालय प्रांगण में बनाई। साथ ही दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश हेतु भी रंगोलियां बनाई। आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा तुलसी, रिया, रवीना, कुसुम का ग्रुप प्रथम, अनुराधा, वंदना, पवित्रा ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे, जिनको प्रार्थना सभा में विद्यालय द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था प्रभारी कैलाश भावसार और शाला के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.