जमुनिया,मनरेगा,स्थापना सप्ताह,के अंतर्गत शनिवार को जनपद आगर,की ग्राम पंचायत जमुनिया,में मनरेगा,स्थापना,सप्ताह,मनाया गया,
स्थापना सप्ताह के अवसर पर जिला पंचायत परियोजना अधिकारी वीरेंद्र कलमोदीया जिला समन्वयक सोशल आडिट मनीष तँवर जनपद पंचायत आगर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारीअनूप सिंह चौहान एवं उपयंत्री विनोद विजयवर्गीय पंचायत के प्रधान,सचिव,सहायक सचिव की उपस्थिति में मनरेगा निर्माण कार्य पर उपस्थित होकर मजदूरों से योजना के संबंध में चर्चा की गई।इस दौरान मनरेगा स्थल पर उपस्थित मजदूरों को मनरेगा योजना के बारे मे समझाते हुए मजदूरों को बताया गया की नरेगा योजना को2फरवरी2005को पारित किया गया था भारत में इसकी शुरूआत सबसे पहले2फरवरी2006को आंधप्रदेश के बाँदावाली जिले के अनंत पुर नामक गाँव मे शुरू हुई थी।शुरुआत में इस योजना का लगभग200जिलों में लागू किया गया था।बाद में इसे 1अप्रैल2008से सम्पूर्ण भारत में लागू किया गया।उक्त अवसर पर कार्यरत श्रमिकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया गया और स्वल्पाहार भी कराया गया।