जिला मुख्यालय राजगढ़जिले के थाना भोजपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता* *
कस्बा भोजपुर में हुआ 02 लाख 50 हजार की चोरी का खुलासा*
*कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 हजार की नगदी व जेवरात किये बरामद* जिला राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज (IPS) द्वारा जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है,
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्रीआनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोजपुर श्री सुनील केवट के नेतृत्व में थाना भोजपुर पुलिस ने कस्बा भोजपुर से चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक महिला भी शामिल हैं उनके कब्जे से 45 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात कुल मसरुका 2 लाख 50 हजार का जप्त किया गया है ।
विदित हो कि दिनांक 14.02.2024 को कस्वा भोजपुर बस स्टेंड के पास बने मकान से फरियादी राकेश पिता रामबाबू गुप्ता निवासी बस स्टैंड भोजपुर के सुने मकान के ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में मकान में घुसकर चोरी की गई थी जिसमे से 70 हजार रुपए व जेबरात निकाल कर ले गए थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भोजपुर में अपराध क्रमांक 38/2024 धारा 457, 380 IPC का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्य हेतु संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर व लोकेशन के आधार पर आरोपियों को शक्ति से पूछताछ की गई तो भूरा उर्फ यूनुस खान निवासी भोजपुर द्वारा बताया गया कि चोरी हमारे द्वारा की गई है जिसमें कुल चार आरोपी है
- मुन्ना उर्फ मुन्नवर खान उम्र 32 साल
- भूरा उर्फ यूनुस खान खान उम्र 19 साल
- आजाद खान उम्र 45 साल
- परवीनबी खान उम्र 44 साल
- सर्व जाति मुसलमान सर्व निवासी भोजपुर के द्वारा चोरी की गई थी जिसमें 45 हजार नगदी व जेबरात कुल मशरुका 2 लाख 50 हजार जप्त किया गया।
उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भोजपुर श्री सुनील केवट सउनि.सुदर्शन द्विवेदी, सउनि.अशोक कटारिया, सउनि प्रेमसिंह उकेई, प्रआर जयप्रकाश चक्रवर्ती, प्रआर रामगोपाल दांगी, आरक्षक वीरेंद्र रावत, आरक्षक नीरज लोधी, आरक्षक विनोद अहिरवार, आरक्षक मनीष मेघवाल, सैनिक दिलीप तिवारी, सैनिक कैलाश जयसवाल, सैनिक मांगीलाल बोडाना, साइबर सेल के आर शशांक यादव आर कुलदीप कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।