जिला,मुख्यालय,राजगढ़,त्वरित पुलिस सहायता हेतु संचालित की जा रही 100 डायल,सेवा को और भी प्रभावी,बनाने हेतु प्रशिक्षण,किया आयोजि,
जिले के प्रत्येक थाना से 100 डायल में कार्य कर रहे 2-2 पायलट को दिया गया प्रशिक्षण* मध्यप्रदेश शासन द्वारा त्वरित पुलिस सहायता हेतु संचालित की जा रही 100 डायल सेवा को और भी प्रभावी बनाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (भापुसे), के कुशल नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवम श्री शशांक गर्ग पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन भोपाल के मार्गदर्शन एवम निर्देशानुसार SI सर्जन मीना प्रभारी रेडियो,
SI प्रमोद सेंगर प्रभारी डायल100,
दीपेंद्र उपाध्याय डीएस डायल100 BVG कम्पनी द्वारा राजगढ़ के सभी 20 डायल100 वाहन में ड्यूटी कर रहे कुल 40 पायलट को पुलिस सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक थाना से 100 डायल में कार्य कर रहे 2-2 पायलट को प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे जिले में जहां कही भी कोई अप्रिय घटना दुर्घटना होने पर भोपाल कॉल सेंटर से सूचना प्राप्त होते ही त्वरित बिना कोई देरी किए मौके/घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस सहायता पहुंचाई जा सके एवम रिस्पॉन्स समय जो की अधिकतम 30मिनट होता है की समय सीमा में सहायता पहुंचाई जा सके, जिसके लिए आज दिनांक 04/11/2023 को जिला पुलिस कंट्रोल रूम राजगढ़ में डायल100 FRV वाहनों का रिस्पॉन्स टाइम कम करने हेतु राजगढ़ जिले के समस्त थानों में तैनात FRV वाहनों के 02-02 पायलट को बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया।