थाना ब्यावरा(शहर), जिला, राजगढ़, आत्महत्या, के लिये उकसाने वाले सूदखोर, पर पुलिस, की कार्यवाही, आरोपी, को 24 घंटे के भीतर ही किया गिरफ्तार,

0

थाना ब्यावरा(शहर), जिला, राजगढ़, आत्महत्या, के लिये उकसाने वाले सूदखोर, पर पुलिस, की कार्यवाही, आरोपी, को 24 घंटे के भीतर ही किया गिरफ्तार,

💐💐प्रेस नोट💐💐

वर्तमान परिदृश्य में आजीविका के साधनों की पूर्णता को लेकर लगातार जनमानस कार्यरत है वही कभी-कभी आर्थिक मंदी के चलते रुपए पैसों का लेनदेन या उधारी लेकर जरूरतों को पूरा किया जा रहा है परंतु उधारी के पैसों की मांग और उस पर लगातार ब्याज लगाकर सूदखोरों द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने के चलते एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने जैसा संगीन मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति ने उधारी के पैसे के लिए दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मामला संज्ञान में आते ही जिला पुलिस कप्तान द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद व एस0डी0ओ0(पी0) ब्यावरा सुश्री किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में मामले की सूक्ष्मता से जांच करने हेतु एक टीम तैयार कर उन्हें कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हरलाय के निवासी जो वर्तमान में पचोर क्षेत्र में निवासरत थे, नारायण सिंह नागर पिता कंवरलाल नागर का शव ब्यावरा शहर में होटल एसी में मिलने पर ब्यावरा शहर पुलिस द्वारा मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये ब्यावरा शहर के थाना प्रभारी एवं थाना पचोर के थाना प्रभारी निरीक्षक डी0पी0 लोहिया को टीम गठित कर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सूक्ष्मता से जांच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के फलस्वरूप प्रकरण में तत्काल मर्ग पंजीवद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटनास्थल होटल एसी लाज में मृतक नारायण सिंह नागर के शव के पास प्राप्त सुसाइड नोट एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर साक्षीगणों से गंभीरता से पूछताछ की जाने पर काफी सारी बातें निकालकर सामने आई, दरअसल मृतक नारायण सिंह निवासी ग्राम हरलाय जो वर्तमान में पचोर में निवासरत था पैथोलाजी का कार्य करने के साथ साथ उनके द्वारा कुछ कंपनियों में पैसा भी निवेश किया था, कंपनी का पैसा डूब जाने से कर्ज में आ जाने के कारण मृतक द्वारा राजेश भारती निवासी पचोर से ब्याज पर पैसा लेकर अपना कर्ज चुकाया था, इस कर्ज को उतारने के उनके द्वारा किस्तों में पैसा दिया जा रहा था, वहीं सूदखोर राजेश भारती द्वारा मृतक नारायण सिंह से ब्याज की दर बढाकर अधिक पैसों की मांग की जाकर जल्दी से जल्दी ब्याज का पैसा चुकाने के लिये लगातार प्रताड़ित किया जाना जांच में सामने आया, लगातार दी जा रही प्रताड़ना से कुपित होकर दिनांक 27.06.2021 को होटल एसी लाज ब्यावरा में आकर नारायण सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली और सुसाईड नोट में अपनी मृत्यु का स्पष्ट कारण राजेश भारती द्वारा प्रताड़ित करके पैसा चुकाने का दबाव बनाना वताया। दबाव के चलते उसके साथी बालकिशन सेन निवासी पचोर ने भी पचोर में रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली। जिसपर पर से मर्ग पंजीवद्ध कर जीआरपी थाना पचोर द्वारा पृथक से जांच की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी राजेश भारती उर्फ हरीश भारती, उम्र 41 साल निवासी न्यू कालोनी हनुमान मंदिर रोड पचोर के विरूद्ध मृतक से लगातार अधिक ब्याज लगाकर पैसों की मांग मृत्यु सम्बन्धी उकसाने के साक्ष्य सामने आने पर आरोपी राजेश भारती के विरूद्ध थाना ब्यावरा में अपराध क्रमांक 373/21 धारा 306 भादवि 3/4 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीवद्ध किया जाकर तत्काल ही आरोपी राजेश भारती उर्फ हरीश भारती को गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, निरीक्षक डी0पी0 लोहिया थाना प्रभारी पचोर, थाना ब्यावरा शहर की पुलिस टीम में शामिल उनि एलएस भाटी, उनि विष्णु मीणा, उनि रजनेश सिरोठिया, उनि संध्या रघुवंशी, आरक्षक 50 रवि मौर्य, आरक्षक 890 चंद्रेश कुशवाह, आरक्षक 656 संदीप दांतरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.