दीपावली,मतदान,वाली,थीम पर मतदाताओं,को जागरूक किया,

दीपावली मतदान वाली’’ थीम पर मतदाताओं को जागरूक किया
आगर-मालवा, 10 नवम्बर/विधानसभा निर्वाचन-2023 के मतदान दिवस 17 नवम्बर को जिले के सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ‘‘दीपावली मतदान वाली’’ थीम पर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
दीपावली मतदान वाली थीम पर रांगोली, मेहंदी एवं अन्य मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित कर महिला-पुरूष, युवा एवं बुजूर्ग सभी मतदाताओं को 17 नवम्बर को अपना वोट देकर नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्राम महुडिया, निपानिया, खजूरी, सुसनेर आदि स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।