नेहरू,महाविद्यालय,में नव,मतदाताओं,को मतदान,के प्रति किया जागरुक,आगर मालवा,

0

नेहरू,महाविद्यालय,में नव,मतदाताओं,को मतदान,के प्रति किया जागरुक,आगर मालवा,

नेहरू महाविद्यालय में नव मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरुक
आगर मालवा ,07 नवंबर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय आगर में आज मंगलवार को पहली बार वोट डालने वाले नव मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला स्वीप नोडल श्री ओ पी विजयवर्गीय उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती रेखा गुप्ता ने की महाविद्यालय नोडल श्री संतोष अस्के द्वारा मताधिकार के महत्व के बारे में नव मतदाताओं को अवगत कराया साथ ही महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु संचालित गतिविधियों का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया इस अवसर पर श्री विजयवर्गीय द्वारा युवाओं को स्वयं को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की, साथ ही उपस्थित युवाओं से अपील की गई की आप निर्वाचन के एंबेसडर बनकर अपने-अपने क्षेत्र में 17 नवंबर को प्रातः 7ः00 से शाम 6ः00 तक निष्पक्ष निर्भीक मतदान करवाने में योगदान दें, एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 पहचान दस्तावेजों में से कोई एक लेकर मतदान केंद्र पर जाएं । इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.