आगर मालवा,भाजपा,जिलाध्यक्ष,गोविन्दसिंह,बरखेडी, ने,पार्टी,प्रत्याशियों,के विरुद्ध ,चुनाव,लड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ता,स्वयं को 6 साल के लिए निष्कासित समझे,

0

भाजपा,जिलाध्यक्ष,गोविन्दसिंह,बरखेडी, ने,पार्टी,प्रत्याशियों,के विरुद्ध ,चुनाव,लड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ता,स्वयं को 6 साल के

आगर मालवा। नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ता स्वत: ही स्वयं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित समझे। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी ने प्रेसनोट जारी करते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी गाइड लाइन में इसका विशेष उल्लेख किया गया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा पूर्व में ही इस बात को जारी कर दिया गया है। बावजूद इसके जो कार्यकर्ता चुनाव मैदान में है उन्हें अलग से निष्कासित करने की जरूरत नहीं वह प्रदेश नेतृत्व के जारी बयान के आधार पर स्वत: ही अपने आपको निष्कासित समझें। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के नामांकन पार्टी के अनेक दावेदार कार्यकर्ताओं ने किए थे। लेकिन पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को टिकट देने के बाद कई कार्यकर्ताओं द्वारा नामांकन वापस ले लिए गए थे। कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं द्वारा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे प्रत्याशियों पर पार्टी द्वारा कार्यवाही किए जाने के सवाल पर जिलाध्यक्ष बरखेडी द्वारा जवाब दिया गया।

महेश शर्मा तनोडिया
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा जिला आगर मालवा म.प्र।

Hindi satta हिन्दी सत्ता
Leave A Reply

Your email address will not be published.