पूर्व प्रदेश,महासचिव,व पूर्व,कैबिनेट,मन्त्री, मा. अरविन्द कुमार सिंह, “गोप” जी ने जनसंदेश,यात्रा,अभियान,के तहत समाजवादी, पार्टी, के कार्यकर्ताओं,द्वारा निकाली,जा रही साइकिल,रैली को झण्डा,दिखाकर,रवाना,किया।

0

पूर्व प्रदेश,महासचिव,व पूर्व,कैबिनेट,मन्त्री, मा. अरविन्द कुमार सिंह, “गोप” जी ने जनसंदेश,यात्रा,अभियान,के तहत समाजवादी, पार्टी, के कार्यकर्ताओं,द्वारा निकाली,जा रही साइकिल,रैली को झण्डा,दिखाकर,रवाना,किया

आज दिनांक 8 जुलाई 2020 दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता, पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री मा. अरविन्द कुमार सिंह “गोप” जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के आह्वान पर जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र रामनगर के विकास खण्ड सूरतगंज अन्तर्गत रानीगंज से सूरत गंज तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही साइकिल रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पम्पलेट का वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में कराए गए कार्यों को बताया गया। और सपा सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये मा. गोप जी ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरे कर लिए।भाजपा ने गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की उन पर अभी तक अमल नहीं किया गया। जनता अभी भी नोटबंदी और जीएसटी की यातनाएं झेल रही हैं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार का चौथा वर्ष चल रहा है।इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित योजना नहीं शुरू की। भाजपा राज में किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान, छात्र सबसे ज्यादा बेहाल हैं। जबकि पिछली सपा की सरकार में हर वर्ग के लोग खुशहाली का जीवन जी रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को किसी न किसी माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था।

योगी सरकार पर आक्रामक अन्दाज़ में आरोप लगाते हुये मा. गोप जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन चुका है, अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत से आठ पुलिसकर्मियों की शहादत से प्रदेश में भय का माहौल बन गया है, आम जनता का विश्वास खो चुकी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिये। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहाकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जायें जिससे एक बार पुनः मा.अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सरकार का गठन हो और प्रदेश के विकास को गति मिले।


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद, पूर्व ज़िलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, पवन जैन, रामनाथ मौर्य, हशमत अली गुड्डू, पूर्व प्रमुख राजन सिंह, ज्ञानू सिंह, अतीक चौधरी, पारस चौहान, पप्पू बनर्की, जय सिंह यादव, ओमनरायन सिंह,मुजम्मिल हुसैन, सहित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.