मतदान,की पूरी प्रक्रिया,पर सूक्ष्मता,से नजर रखेंगे,आगर मालवा,
माइक्रो आब्जर्वर मतदान की पूरी प्रक्रिया पर सूक्ष्मता से नजर रखेंगे
– सामान्य प्रेक्षक श्री जोशी
मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले माइक्रो आब्जर्वरो को दिया प्रशिक्षण

आगर मालवा 8 नवंबर। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में माइक्रो आब्जर्वर की भूमिका महत्वपूर्ण है, माइक्रो आब्जर्वर मतदान के दिन अपने अपने मतदान केंद्रों पर मतदान के आधे घंटे पहले से उपस्थित होकर पूरी मतदान प्रक्रिया पर सूक्ष्मता से नजर रखेंगे, यह निर्देश सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल जोशी ने बुधवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में विधानसभा क्षेत्र सुसनेर और आगर के मतदान केंद्रो पर तैनात होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वरों के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए दिए।
सामान्य प्रेक्षक श्री जोशी ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर की जो भूमिका है, वह मतदान के दिन बखूबी निभाये, माकपोल, वास्तविक मतदान सहित अन्य सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका का अध्ययन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हर सिमरनप्रीत कौर ने माइक्रो आब्जर्वर से कहा कि आयोग की मार्गदर्शी का सभी को उपलब्ध करवाई गई है, उसका अध्ययन कर उसी के अनुसार आचरण करें।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर सुशील कटारिया ने सभी माइक्रो आब्जर्वर को उनके दायित्व से अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर नोडल अधिकारी सुरेश राठौड़, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र सेंगर, एनआरएलएम प्रबंधक संजय सक्सेना उपस्थित रहे