लोकायुक्त,उज्जैन,की टीम द्वारा पटवारी,नितिन खत्री तह,उज्जैन नगर,को आवेदक,रविंद्र देशपांडे,से 12 हज़ार रुपए रिश्वत,लेते हुए ट्रैप किया है॥

0

लोकायुक्त,उज्जैन,की टीम द्वारा पटवारी,नितिन खत्री तह,उज्जैन नगर,को आवेदक,रविंद्र देशपांडे,से 12 हज़ार रुपए रिश्वत,लेते

रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप

आवेदक रविंद्र देशपांडे निवासी हरीयोम विहार उज्जैन ने दिनांक 11/06/22 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत प्रस्तुत की थी कि उसकी पत्नी के नाम ख़रीदी ज़मीन का नामांतरण एवं नपती के लिए जब वह पटवारी नितिन खत्री से मिला तो पटवारी द्वारा उक्त काम के एवज़ में 15/- हज़ार रू रिश्वत की माँग की।
शिकायत पर प्रारम्भिक कार्यवाही कर आज दिनांक को ट्रैप आयोजित किया गया। पटवारी नितिन खत्री को उसके महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित निजी कार्यालय में आवेदक रविंद्र देशपांडे से 12/- हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ,डीएसपी सुनील तालान व टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है।
आरोपी पटवारी द्वारा पूर्व में 15/- हज़ार रु की माँग की गई थी परंतु प्रारम्भिक कार्यवाही के दौरान आवेदक के निवेदन करने पर 12/- हज़ार रु लेने पर सहमति दी थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.