सुशासन,सप्ताह,जिले के 44 गांवों में आयोजित,हुए सुशासन,शिविर 293 शिकायतों,को निराकरण,

0

सुशासन,सप्ताह,जिले के 44 गांवों में आयोजित,हुए सुशासन,शिविर 293 शिकायतों,को निराकरण,


आगर-मालवा, 22 दिसम्बर/ सुशासन सप्ताह अन्तर्गत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ थीम पर मध्यप्रदेश राज्य के आगर-मालवा जिले के चारों विकास खंड सुसनेर, नलखेड़ा, आगर एवं बड़ौद के 44 गांवों में आज 22 दिसम्बर को सुशासन शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की 293 शिकायतों का मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक तक 1270 जन शिकायतों को निराकरण किया जा चुका है।
गुरूवार को जिले के ग्राम ग्राम धंधेड़ा, रिंछी, माणा, बापचा, मोखमपुरा, डोंगरगांव, श्यामपुरा, लाड़वन गिरौली बटावदा, सनावदा, खांकरी, लटुरी उमठ, दमदम, करवाखेड़ी, बिजानगरी, रांपड़ी, जहांगीरपुरा आदि गांवों में सुशासन शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा शासन की योजनाओं में लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन प्राप्त किए एवं ऑनलाईन सेवाओं में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।
क्रमांक- 162

Leave A Reply

Your email address will not be published.