स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नगर पालिका खुरई को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

0

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नगर पालिका खुरई को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित*

*5 मार्च को भोपाल में होगा सम्मान समारोह*

खुरई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका परिषद खुरई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी चमक बरकरार रखी है।शानदार प्रदर्शन के लिए खुरई निकाय की स्वच्छता टीम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों,सफाई मित्रों,जागरूक नागरिकों को मप्र सरकार द्वारा 5 मार्च को भोपाल में आयोजित “स्वच्छता प्रेरणा समारोह“ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया जाएगा। खुरई को मिली इस विशेष उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह जी की रही है।

   स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहभागिता निभाते हुए नगर पालिका परिषद खुरई ने पूर्वमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में ही राष्ट्रीय सम्मान हासिल किया था। श्री सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रोत्साहन सम्मान प्राप्त किया था। अपने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यकाल में श्री भूपेंद्र सिंह  ने खुरई को स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हर आवश्यक सुविधाओं को समय से उपलब्ध करवाया। आज उसी प्रयास से नगर पालिका परिषद खुरई अपने बेहतर प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में एक लाख से 50 हजार जनसंख्या वाली श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 3970 निकायों से निकल कर 15वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं वेस्ट जोन की श्रेणी में शामिल कुल 130 निकायों में से चौथा स्थान प्राप्त किया है,साथ ही प्रदेश स्तर पर 346 निकायों में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सागर संभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। अपने शानदार प्रदर्शन के नगर पालिका परिषद खुरई को मप्र सरकार द्वारा 5 मार्च को भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता प्रेरणा समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह को पत्र प्राप्त हुआ ळें

   पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के अटल संकल्प से खुरई निकाय क्षेत्र ने स्वच्छता व सुव्यवस्था के क्षेत्र में पहले भी शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। उन्होंने अनेक विकास कार्यों को करवाते हुए नगर पालिका परिषद के बजट को बढ़ाया। व्यवस्थाओं,सौंदर्यीकरण,आधुनिक मशीनरी और संसाधनों की आपूर्ति जैसे कदमों पर खासा ध्यान दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि नगर पालिका परिषद खुरई ने वर्ष 2022 में भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन परिणाम प्राप्त किए थे। वर्ष 2023 में स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन परिणाम प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। साथ ही खुरई वासियों की जागरूकता,सहयोग तथा सफाई कर्मचारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय अधिकारियों/कर्मचारियों की मेहनत और खुरई को स्वच्छ बनाने की मुहिम को इस विशेष स्वच्छता सम्मान से सम्मानित किया जाना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है।

स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए बताया की हम इस क्रम को आगे भी बरकरार रखते हुए वर्ष 2024 में और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतर परिणाम हासिल करने का भरसक प्रयास करेंगे। वर्ष 2024 के स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए हम अभी से इस पर कसौटी के साथ कार्य रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.