26 फरवरी से एक साथ तीन मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है।
सभी मुर्तियां का नगर भ्रमण किया गया।
जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
तनोड़िया। नगर में 26 फरवरी से 4 मार्च तक पहली बार एक साथ तीन मंदिरों में प्राणप्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है।जिसमें विगत दो वर्ष से निर्माणाधीन भगवान नरसिंह मंदिर, नवग्रह शनिदेव मंदिर, ‘शिव परिवार मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दो मार्च को मुर्तियां का भ्रमण नाका चौक से दोपहर 3 बजे शुरू हुआ,जो नगर के प्रमुख मार्गों से बैंड बाजा के साथ निकाला गया।
जहां महिलाओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर पुजा अर्चना की गई।महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी महाराज के सानिध्य में होगा। पंडित जीवन ज्योति अग्निहोत्री द्वारा यज्ञ हवन प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। तीन मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति वे प्राण प्रतिष्ठा सुबह 10 बजे से होगी।
चार मार्च को शिव बारात एवं शिव विवाह सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा।
सुबह से ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नगर के सभी समाज के घरों में चूल्हा नहीं जलेगा। सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बच्चों , महिलाओं पुरुषों सभी समाजजनों इस भंडारा में शामिल होंगे।जिसमें बडी संख्या में महिलाएं पुरुषों, बच्चों शामिल हुए। जिससे आसपास के गांव वाले सभी रोज नए-नए कार्यक्रम करके भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं एवं समस्त लोग अपने यहां आकर भक्ति में लीन हो रहे हैं