91 वर्षीय,नारायणीबाई,ने घर से वोट,देकर निभाई,अपनी नैतिक जिम्मेदारी,

91 वर्षीय नारायणीबाई ने घर से वोट देकर निभाई अपनी नैतिक जिम्मेदारी
कलेक्टर-एसपी ने मतदान प्रक्रिया देखी
आगर-मालवा, 08 नवम्बर/विधानसभा निर्वाचन-2023 अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-165, सुसनेर के ग्राम खेरिया सुसनेर की रहने 91 वर्षीय श्रीमती नारायणी बाई पति मदनलाल द्वारा आज अपने घर से ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाई। श्रीमती नारायणी बाई ने पोस्टल बैलेट से मतदान कर जिले के सभी मतदाताओं से 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील भी की गई। पोस्टल बैलेट से मतदान करने के दौरान कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित होकर मतदान की पूरी प्रक्रिया देखी।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 प्लस मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके परिपालन में फार्म-12 डी में आवेदन करने वाले मतदाताओं से मतदान टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदान करवाएं जा रहे।