जिला, स्तरीय रोजगार, मेला, का आयोजन, 24 सितम्बर को रोजगार, के लिए, बेरोजगार, युवा, कर सकेंगे, कंपनियों, से सीधा, सम्पर्क,

0

जिला, स्तरीय रोजगार, मेला, का आयोजन, 24 सितम्बर को रोजगार, के लिए, बेरोजगार, युवा, कर सकेंगे, कंपनियों, से सीधा, सम्पर्क,

आगर-मालवा, 21 सितम्बसर/ कोरोना वायरस कोविड-19 जैसी महामारी के समय में युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में 24 सितम्बर 2021 को प्रात: 11 से 3 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर आगर में किया जायेगा।
जिला स्तरीय रोजगार मेले में यशस्वी अकेडमी फॉर स्किल पुणे( उज्जैन), नवभारत फर्टिलाइजर प्राय.लि इंदौर, नव शक्ति बायो केयर प्रा. लि. इंदौर, शिव शक्ति बायो टेक प्रा लि. इंदौर, एएसएस ग्रुप भोपाल, शाहनी ग्रुप इंदौर, भूमिका इंटरप्राईजेस इंदौर, काउंटर सर्विसेस इंदौर, एच डी आई मेनेजमेंट देवास, जॉब्स लाइन सर्विसेस एंड फेसिलिटी मेनेजमेंट इंदौर, बेनमून फार्मा रिसर्च प्रा. लि. देवास, एस जी एस मेन पॉवर एंड प्लेसमेंट सर्विस इंदौर, ग्रीन वर्ल्ड बायो फर्टिलाइजर, इंदौर, राक गेब्रियल एंड नीम प्रा. लिमि. देवास,आगर मालवा ओवरसीस प्रा.लिमि. आगर एवं एम.पी.कोन भोपाल, इंडिगो सेफ मल्टी प्रोडक्ट शिवपुरी, विनायक वे मार्केटिंग प्रा. लिमि आगर,आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र आगर मालवा,वेल स्पून गुजरात,,एल आई सी आगर मालवा,एस बी आई लाइफ इन्स्यो रेन्स शाजापुर,रिलाएंस जिओ इंफो डाट कॉम शाजापुर,उस्रा फाउंडेशन आगर,आदि कंपनिया मशीन ओपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सिक्युरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर कस्टमर केयर एग्जी केटिव, टेलीकालर, मार्केटिंगएक्जीक्यूटिव आदि पदों के लिए साक्षात्कार लेकर चयन हेतु उपलब्ध रहेंगी| उपरोक्त कंपनियों में वेतन 7000 से 15000 तक संभावित है |कंपनी में चयन उपरांत नियुक्ति क्रमश: इंदौर,भोपाल, पीथमपुर, देवास गुजरात, भीलवाडा उज्जैन आगर, उज्जैन, आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, आदि स्थानों पर की जाएगी।
जिला स्तरीय रोजगार मेले मे आगर मालवा जिले के आवेदक जिनकी योग्यता 8 वी,10 वी, 12 वी, आईटीआई, एवं स्नातक/ स्नातकोतर हो एवं 18 से 35वर्ष तक के आयु के आवेदक मेले में सम्मिलित हो सकते है | जिला स्तरीय रोजगार मेले में पंजीयन हेतु इस गूगल फार्म की लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe6hLn2h2kIToOkfpJ1F-Y5reTE-Z-yZfjiFWMHKGxPgz4z1Q/viewform?usp=pp_url के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते है |मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करना होंगा एवं 2 गज दुरी का पालन एवं मास्क लगाना अनिवार्य होंगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.