ओडीएफ-प्लस, के तहत्, सीईओ, जिला पंचायत, ने गांवों, का दौरा कर निर्माण, कार्यां, का जायजा, लिया, आगर-मालवा, 29 सितम्बर

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डीएस राणदा ने बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ओडीएफ-प्लस के तहत चिन्हित गांवों का दौरा कर निर्माण कार्यां का जायजा लिया। सीईओ ने सर्वप्रथम आगर जनपद की ग्राम पंचायत पचोरा के गांव अभयुपर का दौरा कर गांव में ओडीएफ-प्लस के कार्यां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय विद्यालय में शौचालय का निर्माण कार्य, हेडपम्प के पास जल सोखता गढ्ड़े का निर्माण का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात गांव बनोठी, कलारिया आदि का भ्रमण कर गांव में हैंडपम्प के पास जल सोखता गढ्डा, तरल एवं अपशिष्ट कचरे का निपटान, घरों के पास नाली निर्माण कार्यां का निरीक्षण किया। साथ ही हनुमान निपानिया व अन्य गांवों का भी भ्रमण कर कार्यां का मौका मुआयना किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद आगर अनिल त्रिवेदी, सीईओ जनपद बड़ौद जितेन्द्र सेंगर उपस्थित रहे।