गांवों, में सभी, व्यक्ति, मिलजुल, कर, रहें, किसी, से भेदभाव, न करें,

- सीईओ जिला पंचायत
ग्राम कजलास में अस्पृष्यता निवारण षिविर आयोजित
आगर-मालवा, 02 अक्टूबर/ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जिले की ग्राम पंचायत धारुखेड़ी के गांव कजलास में अस्पृश्यता निवारनार्थ विकासखंड सद्भावना शिविर का आयोजन सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी नवल सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती, बाबा साहब अंबेडकर व महात्मा गांधीजी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि कमल गर्ग, मुकेश हरदेनिया, पवन शर्मा, विक्रम सिंह जाट, विधायक प्रतिनिधि शिव सिंह बगड़ावत, जनपद उपाध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया, कमलेश जाट नरेश चंद्रसिंह आदि मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत रणदा ने षिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधीजी का जन्मदिन है। गांधीजी एक ऐसे महापुरूष थे, जो समस्त राष्ट्र को एक परिवार मानते थे और सभी को एक साथ लेकर चलते थे। वे स्वयं न तो किसी से भेदभाव करते थे और न दूसरों को करने देते थे। हमें उनके आदर्षां एवं मूलमंत्र का अनुसरण कर चलना होगा। गांवों में सभी व्यक्ति मिलजुल कर रहें, किसी से भेदभाव न करें, क्योंकि भारत देष गांवों में बसता है। इसलिये गांवों का सर्वांगीण विकास ही देष का विकास है और गांवों का विकास तभी होगा जब हम बुरी आदतों एवं भेदभाव को मिटाकर एक साथ रहेंगे और एक-दूसरें का सहयोग करेंगे। उन्होंने उपस्थितजनों से आव्हान् किया कि धुम्रपान, नषा आदि के प्रति स्वयं जागरूक होकर, इससे मुक्त होकर दूसरों को नषामुक्ति हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद के वालेंटियर भी गांव-गांव में जाकर नशा मुक्ति का वातावरण निर्मित कर, युवा पीढ़ी को इससे बचाने का कार्य कर रहे। अब हमारा भी कर्तव्य है कि हमारे अन्दर की सभी बुराईयों का त्याग करते हुए गांवों के विकास एवं स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में संयोजक, आदिम जाति कल्याण आषा चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं जन-जागरूकता के उद्देष्य से यह अपृष्यता निवारण षिविर आयोजित किया है। आज जो सामाजिक बुराइयां है वह समाज के लिए षोभनीय नहीं है। इनका परित्याग कर हमें विकास की राह पर अग्रसर होना होगा। संयोजक ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। षिविर को जनप्रतिनिधि सर्व श्री सज्जन सिंह, षिवसिंह, मुकेष हरदेनिया आदी ने संबोधित करते ग्रामीणजनों कहा कि जातिगत भेदभाव भूलकर बगैर भेदभाव के एक साथ रहे एवं सभी एक दूसरे का सहयोग करें ताकि समाज एवं देश का विकास हो।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुसनेर, सीईओ जनपद पंचायत पराग, सभी अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश जगताप एवं आभार प्रेम नारायण मेहता ने माना।
शिविर के पश्चात उपस्थित अतिथियों व जनप्रतिनिधियों ने गांव में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।