मुंबई,बसपन का प्यार,गाना गाकर रातों-रात स्टार बने ‘सहदेव दिरदो,मंगलवार को एक,सड़क हादसे के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गएं।

0

मुंबई,बसपन का प्यार,गाना गाकर रातों-रात स्टार बने ‘सहदेव दिरदो,मंगलवार को एक,सड़क हादसे के दौरान बुरी

सहदेव का बेहद खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है, जिसके बाद वो बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं, अब सहदेव को अपने एल्बम में साइन करने वाले पंजाबी रैपर-सिंगर बादशाह  ने ट्वीट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट  की खबर मिलते ही सिंगर-रैपर बादशाह काफी दुखी हो गएं। सहदेव की तबीयत की जानकारी देते हुए बादशाह ने लिखा,’सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। वो अभी बेहोश है, अस्पताल के रास्ते में है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।’

बताते चलें कि, सहदेव को स्कूटी में ट्रिपल सवारी करना भारी पड़ गया। हादसे में सहदेव को सिर में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर लाया गया है। सहदेव दिरदो अपने दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर की तरफ जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आ गई।

डॉक्टर के मुताबिक सहदेव के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है और सुकमा में न्यूरोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से उसे जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल लाया गया है। यहां इनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक टिंकू सिन्हा ने बताया कि सहदेव खतरे से बाहर है, और ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। फिलहाल, सहदेव की स्थिति ठीक है। उनका कहना है कि बच्चा बात चीत कर रहा है, रेफर करने वाली स्थिति के बारे में अभी विचार नहीं किया जा रहा है।#hindisatta.in

Leave A Reply

Your email address will not be published.