राजगढ,करनवास,पुलिस को मिली सफलता,80 लीटर,अबैध शराब, जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार,

0

राजगढ,करनवास,पुलिस को मिली सफलता,80 लीटर,अबैध शराब, जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

दिनांक 07/07/2023
थाना करनवास,जिला राजगढ *करनवास पुलिस को मिली सफलता* *80 लीटर अबैध शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार* जिले मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीरेंद्र कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अबैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का अभियान चलाया जा रहा है। उक्त आदेश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रीमती नेहा गौर के द्वारा थाना प्रभारी करनवास को अबैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य मे दिनांक 06.7.2023 को थाना प्रभारी करनवास उनि देवेंद्र सिंह राजपूत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुरिया में प्रेम सिंह सोंधिया नाम का व्यक्ति अपने घर के सामने शराब बेच रहा है, उक्त सूचना को थाना प्रभारी करनवास ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मुखबिर सूचना की तस्दीक व आवश्यक कार्रवाई तत्काल थाने से सहायक उप निरीक्षक एफ. कुजूर, प्र आरक्षक 413 रसीद, आरक्षक सत्येंद्र, आरक्षक धर्मेंद्र को अवगत कराकर हमराह लेकर मुखबिर के बताये स्थान गये ग्राम किशनपुरिया पहुंचे तो देखा एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की सफेद रंग की कैने लिये बैठा है जिसमें कुछ तरल पदार्थ भरा था उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर बमुश्किल पकडा तथा उसका नाम पता पूछा तो अनरगल बाते करने लगा जिससे हिक्मतअमली से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेम सिंह सोधिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम किशनपुरा का होना बताया जिसके पास रखी दोनो सफेद रंग की 40 लीटर व 40 लीटर क्षमता की केनों को चेक करने पर उसमे तरल पदार्थ कच्ची हाथ भट्टी की शराब से फुल भरा होना पाया गया । उक्त व्यक्ति प्रेम सिंह सोंधिया से इतनी अधिक मात्रा में शराब रखने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस के संबंध में पूछा जो उसने अपने पास कोई वैध कागजात लायसेंस नही होना बताया । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से समक्ष पचांन कुल 80 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब कीमती 16,000 रूपये की जप्त की व आरोपी को पंचान समक्ष गिरफ्तार किया गया थाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 143/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि देवेंद्र सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक एफ कुजूर व उनकी टीम के प्रआरक्षक रसीद, आरक्षक सत्येंद्र , आरक्षक धर्मेन्द्र का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.