सुसनेर,हर खेत में पानी पहुंचाने, की होगी व्यवस्था, बिजली,का बिल, भी 100 रुपए,आएगा,

0

सुसनेर,हर खेत में पानी पहुंचाने, की होगी व्यवस्था, बिजली,का बिल,


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा राणा साहब को जीताने का ले संकल्प, मेरी सरकार बनते हैं बहानो को बनाऊंगा लखपति।
आगर मालवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह के पक्ष में आम सभा को संबोधित किया, मीडिल स्कूल ग्राउंड में दोपहर 12 पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राणा साहब को जीताने का संकल्प ले, में मेरी लाडली बहनों को लखपति बनाऊंगा। श्री चौहान ने सभा में कहा कि किसी को कच्चे मकान में रहने नहीं दूंगा, छूटे हुए लोगो के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना बनाई हैं। जिनके बिजली के बिल ज्यादा आए उन्हें माफ कर, सो रुपए बिजली बिल किया जाएगा। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जाति धर्म भूलकर 17 तारीख को कमल के फूल पर बटन दबाए आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है, मैं हमेशा लोगों के लिए लड़ता हूं आगे की आपकी सेवा के लिए लगा रहूंगा। इस मौके पर सांसद रोडमल नागर, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना,जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, गोविंद सिंह बरखेडी, करणसिंह यादव, अशोक लोढा, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय डॉ गजेन्द्र सिंह चद्रंवात,पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया, बद्रीलाल सोनी, मुरलीधर पाटीदार, गोपाल परमार मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह, मोहनसिंह सौंधिया,पवन वेदिया, जयप्रकाश जामलिया सहित जिला व मंडल पदाधिकारी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

किसान होंगे हरभरे, सब्सिडी नही सीधे लाभ मिलेगा

विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र के खेत में पानी पहुंचाने और हर घर में नल से पानी पहुंचाने मेरी जिम्मेदारी होगी। कोई गरीब नहीं रहेगा। प्रत्येक घर में एक-एक व्यक्ति को रोजगार की व्यवस्था करूंगा। वहीं मेरी बहनों की साल की आमदनी लाखों में होगी, कम से कम प्रत्येक बहन की आमदनी 10000 तक करूंगा। सब्सिडी से क्या होता, हम किसान को सीधे लाभान्वित करेंगे, ताकि किसान की को मर्जी हो वह खरीदे।

आपके विधानसभा क्षेत्र में खोलूंगा 8 और सीएम राइस स्कूल
श्री चौहान ने कहा कि राणा साहब आप चिंता मत करें, आपके विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 8 और सीएम राइस स्कूल खोलूंगा, ताकि हर एक गरीब का बच्चा प्राइवेट स्कूल की भांति शिक्षा ले सके। बहनों को 450 रुपए में सिलेंडर दूंगा।
मंच से बोले कमलनाथ परदेसी
चौहान ने मंच से कहा कि कमलनाथ को यहां की मिट्टी से प्रेम नहीं है, यह तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाएंगे। कमलनाथ दिग्विजय सिंह आपस में लड़ रहे हैं। और मेरे प्रदेश की जनता पीस रही है।

हमारी सरकार की देन है। कुंडलिया
श्री चौहान ने कहा कि हमने कुंडलिया डेम जैसी योजना बनाई है। हम हर खेत में पानी पहुंचाएंगे, हर घर में पीने का पानी देंगे। मुझे सुसनेर विधानसभा की इस पवित्र धरती की सेवा करने का मौका मिला, आपकी सेवा में जी जान लगा दूंगा।
कांग्रेस कभी भला नहीं कर सकती
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस कभी किसी का भला नहीं कर सकती। आप राणा साहब को विधायक बनाकर भेजें तभी हमारी सरकार बनेगी। जनता चुनाव लड़े ताकि कमल का फूल जीते और मेरे साथ संकल्प ले और आप अपना विधायक चुनकर भेजे। ताकि हम भाजपा की सरकार बना सके। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पवन शर्मा ने किया।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.