आगर मालवा,भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक संपन्न*

0

*भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक संपन्न*
मोदीजी की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है अयोध्या। पाटीदार


आगर मालवा। भाजपा राष्ट्रिय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में एवं किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शरदेंदु तिवारी के निर्देशानुसार आगामी कार्य योजना को लेकर किसान मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी महेश पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष चितामण राठौर, गोविंद सिंह बरखेडी, भेरुसिंह चौहान, अशोक प्रजापत आदि मंचासीन रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने मां भारत माता, एवं पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर बैठक को विधिवत आरंभ किया। स्वागत भाषण मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश परमार ने दिया। अतिथियों का स्वागत मोर्चा पदाधिकारियों ने किया। बैठक को मोर्चा संभाग प्रभारी श्री पाटीदार ने कहा कि वैश्विक नेता भारत के विकास पुरुष राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस गति से राष्ट्र हित मे एवं अपनी गौरवशाली वैदिक संस्कृति हितार्थ कार्य कर रहे हैं। चारों तरफ़ विकास होगा।देव नगरों आराध्य नगरों का खौया वैभव पुनः लौटाया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राठौर,श्री बरखेडी,श्री चौहान ने भी संबोधित किया।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के लिए आगामी कर्यक्रमो में मुख्य रूप से महासंपर्क अभियान के अंतर्गत जिले में किसान सभी मंडलों में बैठक 7 और 8 जनवरी को आयोजित करना। विकसित भारत एम्बेसडर प्रभारी नियुक्त करना,चलो गांव अभियान के लिए 24 घंटे के लिए प्रवासी कार्यकर्ता बनाना है। किसान मोर्चा के कार्यताओं को हर किसान को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना।आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ पंरपरागत कामगारों तक पहुंचाने की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि योजना में 18 जाति है। योजना के तहत 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।और प्रशिक्षण लेने वाले को 500 रुपए प्रतिदिन के मान से मानदेय भी मिलेगा।स था ही प्रशिक्षण के पश्चात रियायत ब्याज दर पर तीन लाख रुपए तक का लोन भी मिलेगा।सभी पदाधिकारियों जरुरतमंदों तक केन्द्र सरकार की इस महती योजना को पहुंचाने का कार्य करेंगे। और आगे कहा कि 22 जनवरी को हम अपने घर में रहकर अपने घर के आसपास के देवालय को ही अयोध्या बनाना है।और आप सभी अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं। और पुरा देश राम ज्योति से जगमग जगमग होना चाहिए।
कामकाजी बैठक में मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारतसिंह चौहान, लालसिंह राजपूत,तुफानसिंह चौहान, धीरेन्द्र सिंह राठौर,ब्रजराज गवली,चद्रंरसिंह यादव,दुर्गेश पाटीदार, मुकेश शर्मा,मेरबानसिंह, मोहनसिंह, राजेश महेश्वरी भेरुलाल शर्मा,बग्दुराम चौहान सुरेश आंजना सहित मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश बैरागी ने किया व आभार मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद माली ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.