राजगढ़ पुलिस द्वारा पूरे जिले के थानों में आयोजित किया “जनसंवाद कार्यक्रम”

जनसंवाद कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों , मीडिया के बंधुओं, गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविधों , मोटर वाहन यूनियन, अधिकारियों और आम नागरिकों ने भागीदारी की
जिला राजगढ़ दिनांक 03.03.24
माननीय मुख्यमंत्री महोदय म०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानसार राजगढ़ जिले में “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन। पुलिस जनसंवाद दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक समस्त थाना क्षेत्रों में किया आयोजित।

थाना यातायात एवं ब्यावरा शहर के कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री नारायण सिंह पवार जी हुए सम्मिलित।
पुलिस से अपेक्षा व आमजन की दिन प्रतिदिन की समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा।
माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा प्रदेश के समस्त जिला इकाइयों में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में राजगढ़ जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री नारायण सिंह पवार थाना यातायात एवं ब्यावरा शहर के पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिनकी गरिमामय उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
जनसंवाद कार्यक्रम”
माननीय राज्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर कहा कि मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश की मंशानुसार आयोजित इस जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “जनता एवं पुलिस के मध्य भयमुक्त वातावरण स्थापित किया जाना” एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं उनके सुझाव प्राप्त किया जाना और पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है, साथ ही माननीय मंत्री जी द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर लोगो को अपनी समस्या सीधे पुलिस अधिकारियों से बताने को कहा एवं उनका त्वरित निराकरण कराने का आश्वसन दिया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज मीना एवं एवं थाना मलावर के जन संवाद कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा सम्मिलित हुए। पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम में पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव प्राप्त गये। पुलिस कार्यप्रणाली के बारें में उन्हें अवगत कराया गया। सभी थानों में आम नागरिको की पुलिस से अपेक्षा, बाल विवाह, झगड़ा प्रथा, यातायात नियमों के पालन एवं साइबर फ्रॉड सहित दिन प्रतिदिन की समस्याए, पुलिस का व्यवहार, छात्रावास, महिला कालेजो के आस-पास पुलिस की उपस्थिति, बाजार, यातायात व्यवस्था संबंधी सुझाव प्राप्त किए। पुलिस द्वारा उपस्थित लोगो को महत्वपूर्ण नंबरो के संबंध में जानकारी दी गई। जन संवाद कार्यक्रम में आए सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राओं, पत्रकारों, ग्राम/नगर रक्षा समिति का राजगढ़ पुलिस द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम”
राजगढ़ पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगो को थाने की कार्यप्रणाली के संबंध में अवगत कराते हुए सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं घरो पर सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने एवं उनके महत्व के संबंध में अवगत कराया गया एवं लोगो से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीव्ही कैमरे अवश्य लगवाने की अपील की गई। वर्तमान परिपेक्ष्य में होने वाले सायबर फ्राड के संबंध में जानकारी देकर उससे बचने के उपाय एवं सायबर फ्राड का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने के संबंध में बताया गया।
अन्य तत्कालिक विषयो पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों के द्वारा तत्समय पूछे गए प्रश्नों तथा पुलिस व्यवस्था सुधार हेतु सुझाव भी प्राप्त किए गए। साथ ही इस प्रकार की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के सुझाव कार्यक्रम में उपस्थित लोगो द्वारा दिये गये।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित इस पुलिस जनसंवाद कार्य़क्रम की जिले के नागरिकों द्वारा प्रशंसा की गई।