मोदी की जनसभा के बाद भाजपा नेताओं ने की आवाज बुलंद*
बिहार में रविवार को हुई रैली में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक सभा में कहा था कि मोदी का परिवार ही नहीं है। इसलिए वे हमेशा परिवार वाद की बात करते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद मंगलवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके जवाब में नया नारा दे दिया। उन्होंने पूरे देश को अपना परिवार बताते हुए ‘मैं मोदी का परिवार’ का नारा लगाया। इसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने अपने प्रोफाइल में इस नारे को जोड़ दिया। स्थानीय स्तर पर भी बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक ने भी अपने प्रोफाइल बदल लिए।
✒️ *सपाइयों का नारा खाली प्लॉट हमारा…सपा पर हमलावर हुई भाजपा, कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की अम्मा*
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। अकेले लड़ें या मिलकर। सपा में अब कोई रहना नहीं चाहता लेकिन हम अच्छे लोगों को ले रहे हैं। सपा समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। यह चुनाव पांच साल का नहीं देश को 100 साल आगे ले जाने का है। इस बार पसीना बहा दिया तो भविष्य में खून क्या पसीना भी बहाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले का मेरठ माफियाओं के शिकंजे में थे। एक बात चर्चित थी सपाइयों का नारा खाली प्लॉट हमारा। सपा और दंगा एक-दूसरे के पर्याय बन गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि 80 हराओ। उन्हें याद नहीं जब वह 2014 में मुख्यमंत्री थे तब लोकसभा चुनाव में कहा कि सपा 60 सीट जीतेगी लेकिन सपा सिमट गई और भाजपा 73 सीट जीती थी। 2017 में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा का चुनाव हुआ था तब कहा कि सपा 300 से अधिक जीतेगी लेकिन भाजपा गठबंधन ने 325 से अधिक सीट जीती। 2019 के लोकसभा चुनाव में बुआ-भतीजे मिल गए उस समय जयंत भी उनके साथ थे तब भी भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सके थे। अब तो जयंत भाजपा गठबंधन के साथ हैं ऐसे में अब सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।
✒️ *क्लीन स्वीप के साथ कमलनाथ का किला छीनने की कोशिश, 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भाजपा*
लोक सभा चुनाव 2024 छिंदवाड़ा में पिछले 72 वर्ष से कांग्रेस का ही एकतरफा कब्जा रहा है। अपवादस्वरूप वर्ष 1997 का उपचुनाव छोड़ दें तो कांग्रेस को यहां से कभी पराजय नहीं मिली। आपातकाल में जब देशभर में कांग्रेस के विरुद्ध लहर थी तब भी छिंदवाड़ा ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा था। वर्ष 1980 से 2014 तक के आम चुनाव में यहां कमल नाथ परिवार का कब्जा रहा है। फरवरी में यह चर्चा चली थी कि कमल नाथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। और ऐसी स्थिति में नकुल नाथ भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि नकुल नाथ ने इस बात का खंडन कर दिया है। तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में मिली शानदार सफलता से भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा को भरोसा है कि पीएम मोदी के जादू और रामलला के मंदिर से जागा उत्साह राह आसान कर रहा है।
जय
ंत के सहारे पश्चिमी यूपी में क्लीन स्वीप करेगा NDA गठबंधन, जाट-गुर्जर वोटों में भाजपा करेगी सेंधमारी*
लोकसभा चुनाव में भाजपा का रालोद के साथ गठबंधन होने से पश्चिमी उप्र की अधिकांश सीटों पर स्थिति मजबूत हो गई है। दोनों पार्टियों के गठबंधन से विपक्ष के लिए लोकसभा की राह कठिन हो गई है। पश्चिमी उप्र को जाट और गुर्जर बहुल माना जाता है। जाट और गुर्जर कभी चुनाव में एक साथ किसी पार्टी के पक्ष खड़े नहीं दिखे। पश्चिमी उप्र को जाट और गुर्जर बहुल माना जाता है। लेकिन खतौली विधानसभा के उप चुनाव में जाट-गुर्जर-मुस्लिम-त्यागी गठजोड़ के कारण भाजपा को सीट गंवानी पड़ी थी। खासकर पश्चिमी उप्र में किसान आंदोलन के कारण जाटों की नाराजगी के चलते गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को 14 में से संभल, बिजनाैर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर समेत सात सीट गंवानी पड़ी थी।
✒️ *योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को हटाया, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी*
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजवी कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर सरकार ने प्रतीक्षा में डाल दिया है। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई है।उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ, PM मोदी ने दी बधाई*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। शहबाज शरीफ ने नवनिर्वाचित संसद में बहुमत हासिल किया था जिसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया है।
‘लगता है मेले में पिछड़ा परिवार मिल गया’, बीजेपी के ‘Modi Ka Parivar’ अभियान पर अखिलेश का तंज*
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं द्वारा अपने नाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिवार के रूप में जोड़ने के मुद्दे पर तंज करते हुए सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा है कि लगता है मेले में बिछड़ा परिवार मिल गया। उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा है, ”किसने सोचा था कि भाजपा के यह दिन भी आ जाएंगे कि कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले और कुछ काम को ज्यादा जरूरी बताने का बहाना करके दावेदारी छोड़ देंगे। कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा तो कोई पर्यावरण के बहाने पतझड़ी भाजपा से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगा। कोई टिकट कटने पर सन्यास लेने का एलान कर देगा तो कोई टिकट मिलने के बाद भी दूर से ही इंटरनेट मीडिया पर व्यक्तिगत कारणों से टिकट ठुकरा देगा। उन्होंने लिखा है कि भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी, अब तो भाजपा वाले भी कह रहे हैं कि नहीं चाहिए भाजपा।”
राहुल को स्मृति ईरानी ने दी बहस की चुनौती*
नागपुर में नमो युवा महासम्मेलन को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना, महिला आरक्षण और राम मंदिर का निर्माण ये तीन प्रमुख वादे थे, जिन्हें भाजपा ने पूरा किया है।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल को यूपीए सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों में किए गए काम के बीच अंतर पर बहस करने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक पाएंगे।
मेनका या वरुण में किसी एक को ही मिलेगा*
भाजपा ने पहले चरण में यूपी की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। शेष 29 सीटों में से बागपत और बिजनौर पर एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगामी दिनों में 27 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने हैं। इनमें से दो सीटें अपना दल (एस) और सुभासपा को एक सीट मिलेगी । 24 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिन मौजूदा सांसदों के टिकट घोषित नहीं हुए हैं, वह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ से दिल्ली तक प्रयास कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि कुश्ती संघ से विवादों में आए कैसरगंज से भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की जगह पार्टी उनकी पत्नी केतकी सिंह या विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को चुनाव लड़ाना चाहती है।
बु
झा घर का चिराग, सात दिन बाद मिला शव*
पिसावा के गांव जलोखरी निवासी युवक की बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाने की कपना नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव सात दिन बाद 4 मार्च को मिला। इकलौते बेटे की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव जलोखरी के भोलाराम का 22 वर्षीय बेटा सलमान नोएडा में दांतों के डाक्टर के साथ काम करता था। गांव से ही प्रतिदिन बाइक से आवागमन करता था। 26 फरवरी की शाम नोएडा के निकट झाझर में अपने दोस्त से मिलने के बाद वापस गांव आ रहा था। रात 10.30 बजे वह जहांगीरपुर थाने के गांव कपना नहर के पुल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। युवक नहर में डूब गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो तड़के से ही परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
✒️ *बर्फबारी का नया दौर, जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बदलेगा मौसम*
उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली और मौसम गर्म रहा। लेकिन मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। इसके 7 मार्च तक बने रहने की संभावना है। असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।