थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस टीम द्वारा 08 बर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार

0

मुख्यालय जिला राजगढ़ दिनांक 11.03.2024
थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस टीम द्वारा 08 बर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश।*


*जिले में गुंडे-बदमाश एवं स्थाई, गिरफ्तारी व फरार  वारंटीयों की धरपकड़ हेतु अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस को मिल रही लगातार सफलता*


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के  तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (IPS) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना ब्यावरा पुलिस द्वारा माननीय जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा से जारी प्रकरण क्रमांक 1994/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट के स्थाई वारंटी कृष्णमुरारी पिता हजारीलाल सहरिया निवासी ग्राम कडियाहाट को प्रआर. 181 देवेन्द्र सिंह मीना की मुखविर सूचना पर पुलिस टीम ने बिना देरी किये ग्राम कडियाहाट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ब्यावरा में पेश किया ।


उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक 181 देवेन्द्र सिंह मीना, आर. 190 विक्रम धाकड़ का विशेष योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.