*बदलेगा इतिहास… सिंकदर और अकबर नहीं कहलाएंगे ‘महान’*
मध्यप्रदेश में स्कूल-कॉलेजों की किताबों से इतिहास बदलने वाला है… अब सिकंदर और अकबर को ‘महान’ नहीं लिखा जाएगा… इसके स्थान पर महाराणा प्रताप, चंद्रगुप्त मौर्य को ‘महान’ बताया जाएगा… इस बात के संकेत प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने दे दिए हैं… अब नए सिरे से महानायाकों का इतिहास लिखा जाएगा…
दरअसल आष्टा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदर सिंह परमार पहुंचे… यह उन्होंने एक बयान दिया, जो वायरल हो गया… परमार ने कहा कि अंग्रेजों के समय हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहकर अपमानित किया जाता था… इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लूटेरा अपराधी बताया गया… गलत इतिहास पढ़ा जाता रहा… कांग्रेस ने भी 70 साल तक वही पुराना गुलामी का इतिहास देश में परोसा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनते ही शिक्षा के स्तर में बदलने का काम किया गया… मंत्री का कहना है कि अब इतिहास भी बदलेंगे… इतिहास के पन्नों पर अब महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा… चंद्र गुप्त महान लिखा जाएगा… अब सिकंदर और अकबर महान नही कहलाएगा… हम तथ्यों के आधार पर स्कूल और कालेज की किताबों में सम्मिलित करने जा रहे हैं… भारत के गौरव शाली इतिहास को लिखने जा रहे हैं..!