भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा का देवास लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो  दोपहर 1 बजे

0

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा का देवास लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो आज दोपहर 1 बजे आगर में, विजय स्तंभ चौराहा पर होगी नुक्कड़ सभा
आगर मालवा। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त आज 11 मई दिन शनिवार की दोपहर 1 बजे नगर में रोड शो में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में होने वाला रोड शो छावनी नाका से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय स्तंभ चौराहा पहुचंकर नुक्कड़ सभा में परिवर्तित होगी। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय, कैलाश गवली,भेरुसिंह चौहान,बाबुलाल यादव,क्षेत्रीय विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की बैठक आयोजित कर समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाए देखी एवं नागरिकों से अपील की, आयोजित रोड शो में आगर पधार रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा का भव्य स्वागत करें । रोड शो मार्ग पर किन चौराहों पर स्वागत मंच बनेंगे वे भी चिन्हित किये गये। आयोजित रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष गणों,नपा अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के नागरिको,व्यापारी बंधुओ,कार्यकर्ताओ से रोड शो में शामिल होने, प्रदेशाध्यक्ष जी के भव्य स्वागत की अपील की है।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.