कलेक्टर श्री सिंह ने  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारं

0

कलेक्टर श्री सिंह ने  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ…

     आगर – मालवा, 23 जून। आगर मालवा जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा रविवार को मांगलिक भवन छावनी आगर के पोलियो बूथ पर शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता, जिला कोल्ड चैन मैनेजर अविनाश गहलोत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हरीश आर्य आदि उपस्थित रहे।
   कलेक्टर श्री सिंह  ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि 23 से 25 जून के मध्य आयोजित पल्स पोलियो अभियान में जिले के लक्षित सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाई जाए। कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहे। कलेक्टर ने  इस अवसर पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के पालकों से अपील की गई कि अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा जरूर पिलाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.