बीमारी का बहाना मारकर घूमने निकली लड़की, एयरपोर्ट पर मिल गया बॉस

रिपोर्ट के अनुसार 23 साल की ग्रेस नाम की लड़की एक कंपनी में फ्रीलांसर के तौर पर काम करती थी

इंडोनेशिया के रहने वाली ग्रेस को अपने काम के लिए यूरोप आते रहना पड़ता है.

इसके अलावा वो टिकटॉक पर भी काफी फेमस है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उसे एक लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

ऐसे में ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल रही थी तो उन्होंने ऑफिस से छुट्टी मांगने के लिए बहाना बनाया और कहा कि तबीयत खराब है,

और उन्हें डॉक्टर को दिखाने जाना है और इस बहाने पर उसे तुरंत ही छुट्टी मिल गई. अपनी इस छुट्टी का फायदा उठाते ही वो एयरपोर्ट पहुंच गई.

प्लेन में जाने के लिए लाइन में लगी थीं, तभी पीछे से किसी ने उनका नाम पुकारा. जैसे ही वो मुड़ीं, उन्होंने देखा कि उनका बॉस सामने खड़ा है

बॉस ने देखकर ग्रेस को कुछ कहा नहीं क्योंकि वो अच्छे मूड में था और उन्होंने छूटते ही कहा कि तो ये है तुम्हारा अस्पताल?