गोमाता सर्व जगत की माता है स्वामी गोपालानंद सरस्वती

0
Swami Gopal Anand Saraswati

*गोमाता सर्व जगत की माता है…. स्वामी गोपालानंद सरस्वती

सुसनेर। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव द्वारा मध्य प्रदेश के निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में भारतीय नूतन वर्ष २०८१, से  घोषित *गो रक्षा वर्ष*  के तहत जनपद पंचायत सुसनेर की समीपस्थ ननोरा,श्यामपुरा, सेमली व सालरिया ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में  चल रहें *एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव* के 99 वे दिवस पर  श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए  स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज ने  बताया कि  महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा है *मातर: सर्वभूतानाम गाव: सर्व सुख प्रदा:* यानि गोमाता सम्पूर्ण जगत की माता है। जो उसके माता रूप को पा लेगा वह सुख जरूर पाएगा। जिसकी नजर गायमाता पशु रूप में है उसके लिए गाय माता की कीमत 2 लीटर दूध है। जिसकी नजर में मां है गोमाता की कीमत आशीर्वाद है और जिसकी नजर में  गोमाता भगवान है उसका तो जीवन ही मालामाल है। हमारी नजर ही तय करेगी और कोई कुछ नही कर सकता। नजर पारखी है और परख लिया तो फिर पारस ही पारस है।

स्वामीजी ने आगे बताया कि *आजकल देश में गोमाता का दूध कम खून ज्यादा गिर रहा है इसलिए भविष्य के संकेत ठीक नही है। देवराह बाबा कहा करते थे की हिंदुस्तान की धरती पर गाय माता के रक्त की एक बूंद भी गिरेगी, वह हिंदुस्तान के लिए अभिशाप होगी*
स्वामीजी ने बताया कि संगठन में बड़ी शक्ति है और एकता ही समाज का बल है। हम किसी भी मत पंथ अथवा राजनीतिक विचारधारा को मानते हो लेकिन गायमाता के लिए हम सभी संगठित रहें क्योंकि हमारे ऋषि मुनियों एवं धर्म शास्त्रों ने हमें गोमाता की सेवा का मार्ग दिखाया है और *जिसने गायमाता को समझ लिया वह सभी दुखों से मुक्त हो जाता है  क्योंकि मुक्ति के पहले भक्ति चाहिए,भक्ति के लिए शक्ति चाहिए और शक्ति के लिए गोमाता चाहिए ।इसलिए *सुख एवं मुक्ति चाहिए तो गोमाता की शरण में जाना ही होगा* 


*99 वे दिवस की गोकृपा कथा के मुख्य अतिथि श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रबन्ध न्यासी श्री अम्बालाल सुथार , श्री राजेन्द्र कुमार चोखला  रतलाम एवं श्री लक्ष्मीनारायण जी कथीरी (भोपाल) उपस्थित रहें*
*99 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश  के साजापुर जिले के सेमली धाम से*
एक वर्षीय गोकृपा कथा के 99 वें दिवस पर मध्यप्रदेश के साजापुर जिले के सेमली धाम में श्री कमल किशोर जी नागर द्वारा स्थापित हाटकेश्वर धाम गोशाला सेमलीधाम के गोभक्त एवं मातृ शक्ति  जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ  कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं ,गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन, गो पुष्टि यज्ञ करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।
चित्र 1 : गोकथा सुनाते स्वामी गोपालानंद सरस्वती।
चित्र 2 : गोकथा में उपस्थित गौभक्त।
चित्र 3 व 4 : गोभक्तो का सम्मान करते समिति सदस्य।
चित्र 5 :  गोकथा में गोमाता को चुनड़ ओढाती गोभक्त ।
चित्र 7 : गो पुष्टि यज्ञ करते गोभक्त
चित्र 8 : गोमाता के किये चुनड़ लाते गोभक्त

Leave A Reply

Your email address will not be published.