समाचार आगर मालवा के 7 मार्च 2024 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस साड़ी वॉकथॉन

0

साड़ी वॉकथॉन’’ का हुआ आयोजन

समाचार
‘‘साड़ी वॉकथॉन’’ का हुआ आयोजन


आगर-मालवा, 07  मार्च/  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिवस पूर्व जिला मुख्यालय पर  साडी वॉकथान का आयोजन किया गया।


   https://hindisatta.in/wp-admin/post.php?post=5076&action=editसाड़ी वॉकथॉन ’’नवीन सामुदायिक भवन कम्पनी गार्डन से प्रारंभ होकर छावनी चौराहा, झंण्डा चौक (छावनी) होते हुए वापस नवीन सामुदायिक भवन पहुंची, यहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे महिलाओ ने भारतीय परिधानों में विविध साड़ी पैटर्न प्रदर्शन किया गया।प्रतिभागियों को सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
‘।  ‘ साड़ी वॉकथॉन ’’में  आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका महाविद्यालय की छात्राएं, स्व- सहायता समूहों की महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता तथा गैर शासकीय महिला प्रतिभागी बनी। महिलाओं ने ‘‘ साड़ी वॉकथॉन ’’ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता देसाई, सुश्री आभा चोपड़ा,पूनम बैरागी, सीमा तिवारी, संगीता व्यास आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन महिला बाल विकास अधिकारी रीना शर्मा ने किया तथा आभार परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे ने माना।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए अब 10 मार्च तक होगा पंजीयन

समाचार
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए अब 10 मार्च तक होगा पंजीयन
   आगर-मालवा, 07 मार्च/ रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि 6 मार्च तक निर्धारित की गई थी। अब प्रदेश के गेहूँ उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिये किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गयी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कछवाय का दौरा कार्यक्रम

// समाचार//
प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कछवाय का दौरा कार्यक्रम
  https://agarmalwa.nic.in/आगर-मालवा, 07 मार्च/ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद् नई दिल्ली के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुधीर कछवाय 09 एवं 10 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कछवाय 09 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से नगर  परिषद् आगर , दोपहर 02ः00 बजे नगर परिषद् नलखेड़ा, सायं 04ः00 बजे नगर परिषद् बड़ागांव का भ्रमण करेंगे तत्पश्चात् सर्किट हाउस सुसनेर पर भोजन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 10 मार्च को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कछवाय प्रातः 11ः00 बजे नगर परिषद् सुसनेर, दोपहर 02ः00 बजे नगर पालिका सोयत का भ्रमण करेंगे, सायं 04ः00 कानड़ में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा सायं 06ः00 बजे राजगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

महाशिवरात्रि को लेकर चिकित्सकीय दल की ड्यटी लगाई

// समाचार //
महाशिवरात्रि को लेकर चिकित्सकीय दल की ड्यटी लगाई

आगर-मालवा, 07 मार्च/कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार सिविल सर्जन ने महाशिवरात्रि पर्व 08 मार्च के दिन बाबा बैजनाथ मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः 07ः00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चिकित्सकीय दलों की औषधी, उपकरण एवं मय एम्बूलेंस के ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार प्रातः 07ः00 बजे से 02ः00 बजे तक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशालसिंह, नर्सिंग ऑफिसर रोहित जांगडे, सपोर्ट स्टॉफ अजय कलोसिया की ड्यटी लगाई है तथा दोपहर 02ः00 बजे से कार्यक्रम समापन तक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सुतारे, नर्सिंग ऑफिसर सुनिल गुर्जर, सपोर्ट स्टॉफ शिवम घावरी की ड्यूटी लगाई है।
क्रमांक-47

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 3 दुकानों की जांच कर 5 नमूने लिए

Check this food department agar Malwa

// समाचार //

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 3 दुकानों की जांच कर 5 नमूने लिए

आगर-मालवा, 07 मार्च/राज्य शासन के वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त आदेश एवं कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल द्वारा जिले में अमानक एवं गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री के विरूद्ध कार्यवाही हेतु नमूने संग्रहण किये जा रहे है। गुरूवार को दल द्वारा बड़ौद में खाद्य प्रतिष्ठानों को निरीक्षण कर 03 दुकानों से 05 नमूने जांच हेतु लेकर सम्पूर्ण जांच के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा लैब भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना पश्चात प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर नियमानुसार न्यायालयीन कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत पर जांच कर संजय उपहार गृह बडौद से बिना लेबल वाले 10 रुपए बिक्री वाले चिप्स मसाले वाले का नमूना जांच हेतु एकत्रित किया। साथ ही जैन थोक कोल्ड ड्रिंक्स विक्रेता से फ्रूट ड्रिंक लीची और कार्बोनेटेड कैफिनेटेड बेवरेजेस एवं किराना दुकान से रवा एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना जांच हेतु लिया है। इसके साथ ही दुकानदारों को सभी खाद्य कारोबारी निर्माता विक्रेता परिवहन कर्ता अपने वार्षिक टर्न ओवर अनुसार वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड के साथ दुकान एवं वाहन में अवश्य लगाने, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने , गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्तर की सामग्री का ही संग्रहण व विक्रय करने, स्टॉक रोटेशन रूल फर्स्ट इन फर्स्ट आउट- पहले आने वाली सामग्री का पहले विक्रय करने के निर्देश दिए। साथ आवश्य सुधार हेतु एक दुकानदार को नोटिस भी दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.