16 से 26 जनवरी तक आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा। जगह जगह जा रही यात्रा
विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित।
अनिल मंडावरा को जिले का संयोजक बनाया।
आगर मालवा। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक चल रही। यात्रा जिलें के हर पंचायत में आयोजित हो रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन से इस संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। यात्रा में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं में जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस योजना को प्रभावी बनाने के लिये संगठन स्तर से भी सक्रिय हो गए है।

आगर जिला के गांव आमला में जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर के नेतृत्व में किया गया।इस संकल्प यात्रा को सफल करने के लिए आगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के पुर्व पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद, मां भारता माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष चितामण राठौर, गोविंद सिंह बरखेडी, भेरुसिंह चौहान, जिला महामंत्री ओम मालवीय, कैलाश परिहार, सतीश शास्त्री, कैलाश गवली, बाबुलाल बीजापारी, मदनसिंह केसरिया, संतोष गोयल, सुरेश बैरागी,जिला पंचायत सदस्य सुरेश व्यास, डॉ मोहनलाल मकवाना, मुकेश केलकर, जितेन्द्र सिंह वंदना शर्मा,भारतीय जनता पार्टी ने अपनी समिति का गठन कर दिया है।
जिला उपाध्यक्ष अनिल मंडावरा को विकसित भारत संकल्प यात्रा का संयोजक बनाया गया है। यात्रा के सफल संचालन के लिये विधानसभा टोली का भी गठन किया गया है। यात्रा में अपने अपने क्षैत्र में आ रही है। उनमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं शामिल होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जनता को भी अवगत करवाया जाए। इसके बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस, 26 दिसंबर वीर बाल दिवस, 31 दिसंबर को मन की बात कै लेकर चर्चा की गई। बैठक का संचालन महामंत्री कैलाश कुंभकार ने किया।इसके बाद गत दिनों भाजपा जिला मंत्री रखब जैन का निधन होने पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।