
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा द्वारा गौशाओं एवं मनरेगा कार्यो का निरिक्षण किया गया’
दिनांक 20/03/2024 को श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत गौशाला निर्माण व अन्य कार्यो का ग्राम पंचायत गंगापुर, पिपलीया घाटा,व मंगवालीया जनपद पंचायत बडौद में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दोरान, श्री मनीष सिंह तंवर, जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा, सहायक यंत्री श्री अहिरवार एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गंगापुर में गौशाला, अम्रत सरोवर, सुदुर सडक, चारागाह विवास, नाली निर्माण, सार्वजनिक कुप, सेमीर्गश्न शेड ग्राम पंचायत पिपलीया घाटा मे गौशाला, सीएससी, चिन्हांकित सामुदायिक पोषण वाटिका, व ग्राम पंचायत मंगवालीया गौशाला, सीएससी, सामुदायिक भवन सार्वजनिक कूप, शांति धाम, स्कूल बाउन्ड्रीवाॅल, टीन शेड का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के अमले ग्राम पंचायत के संबंधित के साथ ही ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

साथ ही श्रीमती कौर के द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव/ग्राम रोजगार सहायक को गौशालों व अन्य कार्यों को समय सीमा में पुर्ण करने के निर्देश दिए।