//समाचार//
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद ने किया सीसी रोड़ का भूमिपूजन
आगर मालवा, 14 मार्च । गुरुवार को स्थानीय वार्ड क्रमांक 12 जामुनिया रोड़ पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने मुख्य अतिथि के रूप करीबन 26 लाख की लागत से शिव मंदिर के पास बनने वाले सीमेंट क्रांकीट रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मीना पवन शर्मा ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष ममता राकेश जैन (खुंपवाला), वार्ड 7 की पार्षद श्रीमती कल्पना जितेंद्र सांवला थी। अतिथियों द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन कर निर्माणकार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर वार्ड 12 के रहवासियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।