आगर मालवा,कांग्रेस,ने स्ट्रोंग रुम,की सुरक्षा को लेकर सवाल,उठाए।

0

आगर मालवा,कांग्रेस,ने स्ट्रोंग रुम,की सुरक्षा को लेकर सवाल,

  • 17 नवम्बर को संपन्न हुए चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन क़ैद है, कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इसलिए कांग्रेस चुनाव को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती हर मोर्चे पर पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि प्रशासन द्वारा ईवीएम और स्ट्रोंग रुम सुरक्षा के कोई कड़े इंतजाम नहीं किए गए, स्ट्रोंग रुम परिसर में लोगों की आवाजाही निरंतर जारी है। नियमानुसार परिसर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा होता है परन्तु स्ट्रोंग रुम में लगातार इंटरनेट सुचारू रूप से जारी है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशासन से मांग की है स्ट्रोंग रुम परिसर में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के साथ इंटरनेट सेवाओं पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।

प्रेस कांफ्रेंस को कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, आगर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रइस शेख, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष धानु सिंह बगड़ावत, विधायक प्रतिनिधि अंकुश भटनागर, नगर पालिका उपाध्यक्ष रउफ मुल्तानी, पार्षद कमल जाटव, NSUI जिला अध्यक्ष इमरान अली, कांग्रेस नेता हीरालाल यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।ं

Leave A Reply

Your email address will not be published.