
भाजपा नेताओं ने किया सघन जनसंपर्क
आगर मालवा। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आगर विधानसभा में चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। मंगलवार की रात्रि में भाजपा नेताओं द्वारा नगर मंडल के बडा गवलीपुरा, वार्ड 21 में विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसम्पर्क किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, हरिसिंह धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा छावनी नाका, में जनसंपर्क किया गया।इस दौरान जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, अशोक प्रजापत, कैलाश गवली, पार्षद गण आदि उपस्थित थे। बुधवार को मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी, संयोजक निलेश पटेल के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी, संयोजक निलेश पटेल,उमेश जादम, नितीन परमार, अशोक प्रजापत,गोरव जैन, जगदीश गवली, मंयक राजपूत, आयुष तिवारी, सुनिल जैन,बूथ अध्यक्ष गोरव श्रीपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 11 में सत्यनारायण गली, धोबी गली,जैन मंदिर गली,जमींदार पुरा,बलाई पुरा,पडिंया गली एवं वार्ड 23, और 3 में आदि वार्डों में जनसंपर्क किया गया। गौरतलब है कि देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होना है। इसी के चलते प्रचार के दौर में भाजपा द्वारा अपनी पूरी ताकत लगा रहे है। उल्लेखनीय है कि भाजपा को गत लोकसभा चुनाव में आगर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 51 हजार मतों की बढ़त प्राप्त हुई थी।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी