
// समाचार//
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’
ग्राम पंचायत झलारा व उंचवास में शिविर आयोजित
आगर-मालवा, 27 दिसम्बर/’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ प्रतिदिन निर्धारित रूट पर गांव-गांव पहुंच रही है, जहां शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद पंचायत बड़ौद की ग्राम पंचायत झलारा बड़ौद एवं उंचवास पहुंची, गांव में पहुंचने पर यात्रा का ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर ईलाज किया गया। ग्रामीण जनों को यात्रा के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ ग्राम पंचायत अमरकोट व गुन्दलावदा पहुंची
आगर-मालवा, 27 दिसम्बर/’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ बुधवार को जनपद पंचायत सुसनेर की ग्राम पंचायत अमरकोट एवं गुन्दलावदा पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
यात्रा अन्तर्गत गांव में शिविर लगाकर ग्रामीण जनों को अनेक विभागीय योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने शिविर को सम्बोधित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर ईलाज किया गया। साथ ही शिविर में शासन की योजना पर आधारित जन-जागरूकता, हितलाभ वितरण एवं आधार अपडेशन, जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभ हेतु पंजीयन किए गए।
क्रमांक-154