जिले के 14 मंडलों में से 9 मंडलों सहमति से निर्वाचित किए मंडल अध्यक्ष

0

*जिले के 14 मंडलों में से 9 मंडलों सहमति से निर्वाचित किए मंडल अध्यक्ष*

*भारतीय जनता पार्टी के मंडल पर्व अंतर्गत मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा हुई*

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी के मंडल पर्व अंतर्गत निर्वाचित जिले के 14 मंडल अध्यक्षों में  से 9 मंडलों की शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने घोषणा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी जयदीप पटेल  ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों के नामों की सूची जारी  कर बताया कि, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी  विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन, पर्यवेक्षक भगवान दास सबनानी की सहमति के बाद भाजपा जिला में  मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें जिले के 14  मंडलों में से सर्व सहमति से निर्वाचित 9 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। 
प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर, जिला निर्वाचन अधिकारी जयदीप पटेल का आभार मानते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष इस प्रकार है। आगर विधानसभा से तनोडिया मंडल प्रहलाद सिंह चौहान,बडोद मंडल सुरेन्द्र सिंह परिहार, मदकोटा मंडल राजेश आर्य,बिजानगरी मंडल मेहरबान सिंह सिसौदिया,आगर ग्रामीण मंडल में रेखा यादव,कानड मंडल में दिनेश बिजापारी, सुसनेर विधानसभा क्षैत्र में मोडी मंडल बजरंग पाटीदार,धरोला मंडल भवंरसिह राजपूत,मोहना मंडल अरविंद आर्य को  मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.