आज जयंती पर महा सदस्यता अभियान शुरू किया गया
आगर मालवा। स्थानीय भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मतिथि पर नगर के 23 वार्डो 36 बूथों पर मनाया गया।
भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रातः से ही स्वच्छता अभियान , सेवा कार्य, सदस्यता अभियान चलाया गया। कही पर वार्डो के मंदिर परिसर की सफाई की गई, तो कही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, सेवा कार्य किया गया साथ ही हर वार्ड में बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो पर ही भाजपा देश और सरकारे कार्य कर रही है, उनके ही बताए सिद्धांतो को अपना कर योजनाएं बनाई जा रही हे। नगर मंडल द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी,अजय जैन, धर्मेंद्र गेहलोत,महामंत्री रवि फरंन्ड,भरत प्रजापत, दिलीप कुंभकार, आदि पदाधिकारियों उपस्थित थे।